सीएम उद्धव ने किया साफ- प्रवासी मजदूरों के लिए नहीं चलेगी स्पेशल ट्रेन, दूसरा रास्ता खोजेगी सरकार

नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना की वजह से तीन मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जिस वजह से बड़ी संख्या में मजदूर महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मजदूरों के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। जिस पर अब सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजूदरों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। साथ ही कोरोना की वजह से हुई दो पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया है। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अब तक 7600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

Recommended Video

    Lockdown: Maharashtra में फंसे Labors को वापस भेजने पर क्या बोले Uddhav Thackeray ? | वनइंडिया हिंदी
    uddav

    रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए वो केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी मजदूरों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि एक बात तय है कि ट्रेनें शुरू नहीं हो रही है क्योंकि सरकार भीड़ नहीं चाहती है, वरना लॉकडाउन को और बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। वहीं सीएम उद्धव ने रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान कहां है? मौजूदा वक्त में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और सफाई कर्मचारी ही हमारे भगवान हैं, उनका आदर करना चाहिए। यही असली पूजा है।

    107 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित
    महाराष्ट्र में अब तक 107 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 20 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। वहीं इलाज के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। इस पर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे पुलिसकर्मियों की मौत से दुखी हैं। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल वक्त में सरकार दोनों पुलिसकर्मियों के परिवारवालों की पूरी मदद करेगी।

    बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी थी भीड़
    आपको बता दें कि पहले लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों की भीड़ बांद्रा स्टेशन पर उमड़ गई थी। इस दौरान मजदूर खुद को घर भेजने की मांग पर अड़े थे। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी मजदूर नहीं माने और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इस घटना के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजूदरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+