MP प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो केस में सिद्धारमैया ने PM को लिखा पत्र, बोले- रद्द हो डिप्लोमैटिक पासपोर्ट
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है जिसमे वायरल हो रहे अश्लील वीडियो का जिक्र किया गया है। अब इस पूरे मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तीखा हमला किया है।
कथित अश्लील वीडियो मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि एचडी देवेगौड़ा ने खुद अपने पोते को प्रज्वल रेवन्ना को विदेश भेजा था। आखिर उसने वीजा किसने दिया। भाजपा ने ही उन्हें वीजा दिया है और विदेश जाने दिया।

प्रज्वल पेन ड्राइव का मामला डीके शिवकुमार से जुड़ा नहीं है। आखिर क्यों अमित शाह ने एक सेक्स स्कैंडल के आरोपी को टिकट दिया। इस पूरे मामले की एसआईटी पारदर्शी तरीके से जांच करेगी।
इसके साथ ही सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अपील की है कि विदेश मंत्रालय को वह निर्देश दें कि जेडीएस नेता और सांसद प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह वापस भारत आए और कानून का सामना करें।
गौर करने वाली बात है कि प्रज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण, सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने का आरोप है। इस पूरे मामले की जांच तक रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
अश्लील वीडियो सामने आने के बाद रेवन्ना शनिवार को सुबह जर्मनी रवाना हो गए। रेवन्ना का कहना है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है, ऐसा उनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है।
वहीं रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना का कहना है कि विदेश जाने का प्लान पहले से ही तय था, प्रज्वल को नहीं पता था कि उसके खिलाफ एफआईआर होने वाली है। जांच में उसे जब भी बुलाया जाएगा वो आएगा।
वहीं इस पूरे मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि प्रज्वल विदेश भाग गए हैं। उन्हें वापस लाकर उनके खिलाफ जांच करने की जिम्मेदारी एसआईटी की है। इस मामले की जांच होगी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
जांच के लिए 18 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। इसमे तीन असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस और दो इंस्पेक्टर शामिल हैं। इन्हें राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications