माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेश में कह दिया कुछ ऐसा, कि चकरा गया लोगों का सिर

अपने बड़बोलेपन के कारण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ट्विटर पर खिंचाई हो गई। वॉशिंगटन में बोल रहे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों से बेहतर हैं।

नई दिल्ली। अपने बड़बोलेपन के कारण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ट्विटर पर खिंचाई हो गई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने वॉशिंगटन में कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर देश में बैठे लोगों का सिर चकरा गया। वॉशिंगटन में बोल रहे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों से बेहतर हैं। अब ये तो शहर का बच्चा-बच्चा भी जानता है कि अपने देश की अधिकतर सड़कों की हालत कैसी है।

Shivraj Singh Chouhan

लोगों ने सीएम को कराया प्रदेश की सड़कों से रूबरू

लोगों ने सीएम को कराया प्रदेश की सड़कों से रूबरू

शिवराज सिंह चौहान के ये बोल सुनकर लोग पहले तो चौंक गए। फिर सभी ने मिलकर उन्हें देश की सड़कों से रूबरू करवाया। ट्विटर पर #MPRoads धीरे-धीरे ट्रेंड करने लगा और लोगों ने दिखाया कि आखिर वो ऐसा क्यों कह रहे थे। सीएम साहब के ये बोल उन्हें इतने महंगे पड़ेंगे, ये तो उन्हें खुद भी नहीं लगा होगा। अब यही देखिए वो खुद कैसे जाएजा ले रहे हैं सड़कों का।

भोपाल से ग्वालियर जाने का रास्ता

भोपाल से ग्वालियर जाने का रास्ता

ट्विटर पर शिवराज सिंह चौहान को उनके कमेंट के लिए खूब ट्रोल किया गया। उनकी कही बात पर इंटरनेट यूजर्स ने एक से बढ़कर एक रिएक्शन्स दिए। ये है भोपाल से ग्वालियर जाने का रास्ता।

ऐसी शानदार सड़कें हैं एमपी में

ऐसी शानदार सड़कें हैं एमपी में

किसने कहा कि देश अभी भी डेवलेप हो रहा है, जरा मकड़ी के जाल की तरह फैली इन सड़कों को तो देखिए।

ये तस्वीर झूठी नहीं, असली है जनाब!

ये तस्वीर झूठी नहीं, असली है जनाब!

और ये देखिए, गुरुत्वाकर्षण से तो इसका कुछ लेना-देना ही नहीं है।

पानी के भीतर से जाइए भोपाल

पानी के भीतर से जाइए भोपाल

समंदर के अंदर से बुलेट को गुजरने में अभी कई साल हैं लेकिन इंदौर-भोपल का रास्ता तो पहले ही ऐसा बन गया है।

सुरंग से कुछ ऐसे निकलती है सड़क

सुरंग से कुछ ऐसे निकलती है सड़क

भोपाल-इंदौर की सुरंग इस तरह से निकलती है। ऐसी सड़कें केवल हिंदुस्तान के दिल में ही मिलती हैं।

गाय माता के लिए खतरा हैं विदेशी सड़कें

गाय माता के लिए खतरा हैं विदेशी सड़कें

लोगों ने मध्य प्रदेश की सड़कों को गाय माता से भी जोड़ दिया। जैसे वॉशिंगटन की सड़कें गाय के लिए ठीक नहीं हैं और एमपी में तो उनके लिए अलग लेन भी है।

व्यापम से सीधा स्वर्ग में ले जाएगा ये

व्यापम से सीधा स्वर्ग में ले जाएगा ये

ये देखिए स्वर्ग का नया रास्ता। पुराना पांडवों ने ऊंचे पहाड़ों पर ढूंढा था, लेकिन ये तो सीधा व्यापम से स्वर्ग ले जाएगा।

मुख्यमंत्री जी का सड़कों के प्रति प्यार

मुख्यमंत्री जी का सड़कों के प्रति प्यार

शिवराज सिंह चौहान अपने देश की सड़कों से इतना प्यार करते हैं कि क्या बताएं। खुद ही देखिए।

खूबसूरत नदी के ऊपर सरपट दौड़ती गाड़ियां

खूबसूरत नदी के ऊपर सरपट दौड़ती गाड़ियां

मंदसौर जाने का रास्ता देखिए। इससे खूबसूरत दूजा कोई पुल न होगा देश में।

यूरोप से भी बेहतर सड़कें हैं

यूरोप से भी बेहतर सड़कें हैं

प्रदेश में जब दुकानें के आगे कूड़ा-कचरा नहीं, बल्कि ऐसी सफाई रहती है। ट्विटर ने ऐसी खिंचाई शायद ही पहले किसी मुख्यमंत्री की की हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+