एमपी गजब है, सूअर की वजह से हवा में मंडराते रहे सीएम

बिरसिंगपुर में जिस हेलीपैड पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का हेलिकाप्टर उतरने वाला था, वहीं अचानक एक आवारा सुअर पहुंच गया और सुरक्षा चक्र को तोड़ते हुए हैलिपैड पर घुमने लगा

नई दिल्ली। एक सूअर की वजह से चीफ मिनिस्टर हवा में उड़ते रहे फिर भी सूअर हटने को राजी नहीं था, जिसके बाद से सीएम की सुरक्षा के इंतजामात पर सवाल खड़ा हो गया है। हुआ यूं की सीएम का हेलिकॉप्टर जिस हैलीपैड पर उतरने वाला था तभी अचानक वहां आवारा सूअर आ गया और सीएम का हेलिकॉप्टर काफी देर तक हवा में उड़ता रहा।

एमपी गजब है, सूअर की वजह से हवा में मंडराते रहे सीएम

ये पूरा मामला मध्यप्रदेश का है। सीएम शिवराज सिंह सतना के दौरे पर थे। बिरसिंगपुर में जिस हेलीपैड पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का हेलिकाप्टर उतरने वाला था, वहीं अचानक एक आवारा सूअर पहुंच गया और सुरक्षा चक्र को तोड़ते हुए हैलिपैड पर घुमने लगा, वहां मौजूद सुरक्षा दस्ता मूकदर्शक बना रहा।

जितनी देर तक सुअर हेलीपैड पर घुमता रहा उतनी देर तक सीएम का हेलिकॉप्टर नीचे उतरने के बजाय हवा में उड़ता रहा। एक बार तो हेलिकॉप्टर हेलीपैड के नजदीक आ गया था लेकिन तब तक सूअर वहां से निकल चुका था। इस घटना के बाद से सीएम शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा के इंतजामात को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

इस घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सूअर को वहां से निकालने की कोशिश की थी लेकिन निकाल नहीं पा रहे थे बाद में सूअर खुद ही चला गया इस दौरान वहां पहुंची लोगों की भीड़ सबकुछ देखती रही।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+