कर्नाटक चुनाव प्रचार में CM शिवराज बोले- 'राहुल गांधी 50 साल के हैं, लेकिन उनकी मानसिक उम्र 5 साल है'

कर्नाटक में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 50 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी मानसिकता 5 साल के बराबर है।

CM Shivraj said in Karnataka election campaign- Rahul Gandhi is 50 years old, but his mental age is 5 years
Photo Credit:

karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल के हैं, लेकिन उनकी मानसिक उम्र अभी 5 साल है। जब से कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई तो भागते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोच समझकर क्यों नहीं बोलते। क्यों सोच-समझकर वादें नहीं करते है। मध्यप्रदेश में भी झूठी गारंटी दी थी और यहां भी दे रहे हैं। जिसमें समझ ही नहीं है, उसकी गारंटी पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी प्रचार के लिए कर्नाटक पहुंच चुके हैं। सीएम शिवराज ने बेलगावी में चुनाव-प्रचार किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांड्या जिले में रोड शो किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही 50 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी मानसिकता 5 साल के बराबर है।

राहुल कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे: CM शिवराज

Recommended Video

    कर्नाटक चुनाव प्रचार में CM शिवराज बोले- 'राहुल गांधी 50 साल के हैं, लेकिन उनकी मानसिक उम्र 5 साल है'

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में भी झूठे वादे करके आए थे उन्होंने मध्य प्रदेश के किसानों को गारंटी दी थी कि सब का कर्जा माफ हो जाएगा। लेकिन किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ। राहुल गांधी क्यों सोच समझकर वादे नहीं करते। जिसमें सोच समझ ही नहीं है, वह कैसे गारंटी ले सकता है। इसलिए कर्नाटक वालों उनकी बातों में मत आना। यह झूठे वादे करने वाले लोग हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर दो। लेकिन अब राहुल गांधी जी ने महात्मा गांधी की बात को मान लिया और वह कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+