झारखंड के सीएम रघुबर दास ने विधानसभा में कहा- ले, मिर्ची लग रहा है..., शुरु हुआ हंगामा
झारखंड के
रांची। भारतीय जनता पार्टी के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना 15 दिसंबर की है, जब झारखंड में पक्ष और विपक्ष के नेताओं में किसी मसले पर बहस हो रही थी। इस दौरान रघुबर दास विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि - सरकार बनने के साथ ही स्थानीय नीति परिभाषित की, और अध्यक्ष महोदय मैं चुनौती देता हूं, अभी तक 24 हजार 656 स्थानीय नियुक्ति हुई है अध्यक्ष महोदय और 1 हजार ही बाहर हुए हैं, 95 परसेंट झारखंड के नौजवान नियुक्त हुए हैं। और इनको झंडा ढोने के लिए नहीं मिल रहा है इसलिए ये लोग बौखलाएं हुए हैं, स्थानीय नीति का विरोध कर रहे हैं।'

यह कहने के बाद सीएम दास बैठ गए लेकिन सदन में हंगामा चल रहा होता है। इसी दौरान हंगामें के बीच से आवाज आई कि घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। इस पर सीएम दास नाराज होकर कहते हैं 'ले मिर्चा लग रहा है।'
रिपोर्ट्स के अनुसार पहले तो विपक्ष के नेताओं को बात समझ नहीं आई लेकिन जब पता चला तो उन्होंने और हंगामा शुरू कर दिया। नेता विपक्ष हेमंत सोरेन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सीएम का पुतला फूंक कर माफी की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications