राजस्थान में डिप्टी CM फॉर्मूला अपनाएंगे राहुल? गहलोत-पायलट दिल्ली रवाना
Recommended Video

नई दिल्ली। अशोक गहलोत या फिर सचिन पायलट? राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे सौंपी जाए इस पर पेंच फंसा है। अंतिम निर्णय अब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को करना है, जिन्होंने दोनों नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया है और खबर आ रही है कि पायलट और गहलोत दोनों ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसी भी खबरे हैं कि राहुल गांधी शायद राजस्थान में डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकते हैं, फिलहाल अब सबकी नजरें राहुल गांधी के फैसले पर हीं हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान करने वाले हैं, सचिन पायलट, अशोक गहलोत व अन्य नेता आज राहुल गांधी के साथ नाश्ते की मेज पर बैठक करेंगे, बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 में से 67 सीटें मिली है, तो वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं, जबकि अन्य पार्टियों के साथ उसका कुल समर्थन 107 हो गया है और जबकि राजस्थान में कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं, बसपा ने भी उसे समर्थन का ऐलान किया है।

वहीं इससे पहले राजस्थान में पर्यवेक्षक के तौर पर केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश में एके एंटनी, छत्तीसगढ़ में मल्लिकार्जुन खड़गे गए थे, तीनों राज्यों के विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ कि राहुल गांधी ही मुख्यमंत्री पद का ऐलान करेंगे।
कमलनाथ ही होंगे मध्य प्रदेश के अगले 'नाथ'
वैसे खबर ये भी है कि राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कुर्सी की जंग छिड़ी थी, लेकिन पार्टी सिंधिया को मनाने में कामयाब रही। अब यह साफ है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही मध्य प्रदेश के अगले 'नाथ' होंगे। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications