पंजाब में आतंकी हमले में बुरे फंसे PM नरेंद्र मोदी!
नयी दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में तड़के सुबह आतंकियों ने हमलाकर 10 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने थाने में मौजूद सभी पुलिसवालों को बंधक बना लिया। सुरक्षाबलों के साथ अब भी उनकी मुठभेड़ जारी है। इस जवाबी कार्रवाई में कई पुलिसवाले शहीद हो गए। वहीं इस आतंकी हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।

इस आतंकवादी हमले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चारों तरफ से घिर गए हैं। पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर हमले पर बयान देते हुए खुफिया एजेंसियों का नाम लेते हुए सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने इस हमले से अपना पल्ला झाड़ते हुए सारा आरोप कंद्र के माथे पर डाल दिया।
सीएम बादल ने कहा कि सीमा पार से आने वाले आतंकवाद के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है ना कि राज्य सरकार। उन्होंने सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा एजेसिंयों को इस बारे में पहले से जानकारी थी तो उन्होंने सीमा सील क्यों नहीं की।
जहां एक ओर पंजाब के सीएम ने हमला बोला तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हमले के लिए टीम मोदी को ही नालायक बताया। इस घटना के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी के खिलाफ हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications