CM Nitish Rahul से मिलने दिल्ली पहुंचे, तेजस्वी भी साथ, एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान, VIDEO
चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस, जदयू और राजद नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई। मीटिंग में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी और तीनों दलों के अध्यक्षों के साथ कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। जानिए डिटेल

Bihar CM Nitish राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। जदयू नेता नीतीश के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। इनके अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मीटिंग में मौजूद रहे।
तीन पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व मौजूद
तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता भी हैं। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। चुनावी सरगर्मियों के बीच तीनों दलों के नेताओं की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar along with Dy CM Tejashwi Yadav and JD(U) President Lalan Singh meets Congress President Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi in Delhi pic.twitter.com/SBsSKQlXD4
— ANI (@ANI) April 12, 2023
सांसदी छिनने के बाद पहली मुलाकात
गौरतलब है कि कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और RJD बिहार में गठबंधन सरकार चला रहे हैं। राहुल गांधी की सांसदी छिनने के बाद सभी शीर्ष नेताओं की ये पहली मुलाकात है।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar along with Dy CM Tejashwi Yadav and JD(U) President Lalan Singh meets Congress President Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi in Delhi pic.twitter.com/OEDAzhl77g
— ANI (@ANI) April 12, 2023
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रह चुके सलमान खुर्शीद और राजद सांसद मनोज झा सरीखे नेताओं की मौजूदगी भी रही। ऐसे में तीनों दलों के नेताओं की बैठक के कई सियासी निहितार्थ हो सकते हैं।
विपक्षी एकता की कवायद
बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर भावी योजनाओं का संकेत दिया। इन नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
#WATCH | This is a historic step to unite the opposition. We will develop the vision of the opposition parties and move forward; we will all stand together for the country: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/S5iEupslzL
— ANI (@ANI) April 12, 2023
Recommended Video
राहुल गांधी क्या बोले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है। हम विपक्षी पार्टियों का विजन डेवलप करेंगे और आगे बढ़ेंगे; हम सब मिलकर देश के लिए खड़े होंगे।
#WATCH | "We will try to unite as many political parties as we can and move forward together," says Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/Qfa5LRPxYU
— ANI (@ANI) April 12, 2023
एकजुट विपक्ष एक साथ आगे बढ़ेगा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी राहुल का साथ देने का आश्वासन दिया। नीतीश कुमार ने कहा, हम जितने राजनीतिक दलों को एकजुट कर सकते हैं करेंगे और एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
#WATCH | Today we had a historic meeting here and discussed many issues. We all have decided to unite all (opposition) parties and fight the upcoming elections unitedly: Congress President Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/ds4ljcHsBZ
— ANI (@ANI) April 12, 2023
एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज हमने यहां ऐतिहासिक मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। हम सभी ने सभी (विपक्षी) दलों को एकजुट करने और आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications