26 दिसंबर को बड़े स्तर पर मनाया जाए पार्टी का प्रतिष्ठा दिवस, कोरोना प्रोटोकॉल का रखें ध्यान- नवीन पटनायक
भुवनेश्वर। Biju Janata Dal Foundation day ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (Biju Janata Dal Foundation day) 26 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। 26 दिसंबर को पार्टी के 23 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, विधायक, सांसद, जिला पर्यवेक्षक तथा जिला अध्यक्ष आदि को पत्र लिखा है। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने सभी को इस दिन को 24वें प्रतिष्ठा दिवस के तौर पर मनाने की सलाह दी है।

23 साल से हमने खुद लोगों की सेवा में किया है समर्पित- नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि हम पिछले 23 साल से लोगों की सेवा में खुद को समर्पित किए हुए हैं और ऐसा कर पाना एक क्षेत्रीय पार्टी के लिए कम गौरव की बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में ओडिशा ने जिस तरह से काम किया है, उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा है। मुख्यमंत्री ने बीजद के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को सराहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं धन्यवाद भी दिया है।
बड़े स्तर पर मनाया जाएगा पार्टी का प्रतिष्ठा दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 23 सालों में जनता ने भी हमारा खूब साथ दिया है। जनता के अटूट समर्थन से बीजू बाबू के नीति एवं आदर्श पर गठित यह क्षेत्रीय दल ओडिशा वासियों की आशा एवं विश्वास को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है और हमेशा करते रहेगा। मुख्यमंत्री ने 26 दिसंबर को पार्टी के 24वें प्रतिष्ठा दिवस को राज्य स्तर पर एवं प्रत्येक चुनाव क्षेत्र स्तर पर सभी पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रमुख संगठन के सदस्यों को पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ प्रतिष्ठा दिवस समारोह मनाने की सलाह दी है।
कोरोना प्रोटोकॉल का रखें ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर राज्य की जनता का जो विश्वास हम पर है, उसे बनाए रखना है। हमें जमसेवा को ही राजनीति का मूल मंत्र मानना होगा। साथ ही प्रतिष्ठा दिवस के कार्यक्रमों में कोरोना प्रोटोकॉल का भी खास ध्यान रखा जाए।












Click it and Unblock the Notifications