CM Mamata ने भरी हुंकार, सिर्फ छह महीने और रहेगी भाजपा सरकार, फरवरी-मार्च में लोक सभा चुनाव

भाजपा की धुर विरोधी CM Mamata Banerjee ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ छह महीने और चलेगी। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के सिलसिले में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा, केंद्र में भाजपा नीत सरकार छह महीने और चलेगी, क्योंकि अगले साल फरवरी-मार्च में लोकसभा चुनाव होंगे।

बता दें कि ममता बनर्जी 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए जलपाईगुड़ी जिले में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए क्योंकि भाजपा "कल सत्ता में नहीं होगी।"

CM Mamata

उन्होंने दावा किया, "अगला लोकसभा चुनाव फरवरी-मार्च में होगा। भाजपा सरकार का कार्यकाल सिर्फ छह महीने के आसपास बचा है।" ममता ने कहा कि हार को भांपते हुए भाजपा विभिन्न समूहों और समुदायों के साथ पैरवी की कोशिश कर रही है।"

बता दें कि पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुआ था, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई, 2019 को लगातार दूसरी बार शपथ ली थी। इस बार समय से पहले चुनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पैठ बनाने की कवायद के लिए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जिन लोगों पर अल्पसंख्यकों और दलितों की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप है, वे अब अल्पसंख्यकों के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

उन्होंने अल्पसंख्यकों को जोड़ते हुए कहा, "वे अब मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं ताकि यह दिखाया जा सके कि वे उनकी कितनी परवाह करते हैं। वे मुसलमान, जो व्यवसायी हैं और गरीबों और वंचितों की परवाह नहीं करते हैं, भाजपा इनका इस्तेमाल कर रही है।"

लोगों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता ने कहा, जब तक "दीदी यहां हैं" तब तक वे लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि ममता बनर्जी के समर्थक उन्हें प्यार से "दीदी" (बड़ी बहन) कहते हैं।

जलपाईगुड़ी की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित तौर पर बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये का मुआवजा और नौकरी की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, "मैं सभी बीएसएफ अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा रही हूं; वे हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। लेकिन बल को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए क्योंकि कल भाजपा सत्ता में नहीं होगी, लेकिन उन्हें अपना काम करते रहना चाहिए।"

पिछले साल बीएसएफ जवानों ने ग्रामीणों पर कथित गोलीबारी की। इसका जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा, जिन्हें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने तस्कर बताया था, "उन्हें अत्याचार में शामिल नहीं होना चाहिए। बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को होम गार्ड और ₹ 2 लाख की सहायता और नौकरी मिलेगी।"

यह कोई नया निर्णय नहीं है और यह हमारा आदर्श रहा है।" सोमवार को, उन्होंने बीएसएफ पर भाजपा की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। इस पर सीमा सुरक्षाबल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप को "सच्चाई से बहुत दूर" करार दिया।

रैली के दौरान सीएम ममता ने सीपीआई (एम) और कांग्रेस की भूमिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के खिलाफ एक बड़ा विपक्षी गठबंधन बनाने के उनके प्रयासों के बावजूद, उनके कार्यों के कारण राज्यों में भाजपा को मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा, "हम अखिल भारतीय स्तर पर उनके (सीपीआई-एम और कांग्रेस) साथ गठबंधन कर सकते हैं, लेकिन बंगाल में, बीजेपी-सीपीआई (एम)-कांग्रेस एक साथ काम कर रहे हैं। वे राज्य में हार जाएंगे।"

पंचायत चुनावों में टीएमसी उम्मीदवारों का समर्थन कर जीत दिलाने के लिए लोगों से आग्रह करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, एक बार नई ग्राम परिषदें बनने के बाद, पार्टी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विशेष कदम उठाएगी।

बकौल ममता बनर्जी, "हम इस बार लोगों की पंचायत सुनिश्चित करना चाहते हैं। हमारी पार्टी जीरो करप्शन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव परिणामों के बाद सभी गतिविधियों की निगरानी करेगी।"

उन्होंने कंप्लेन लाइन का जिक्र कर कहा, यदि कोई आपसे कल्याणकारी योजनाओं में शामिल होने के लिए पैसे मांगता है, तो उन्हें बताएं कि आप सीधे मुझसे शिकायत करेंगे। बता दें कि TMC ने सोरासोरी मुख्यमंत्री (सीधे मुख्यमंत्री से बात करें हेल्पलाइन) शुरू किया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में लगभग 75,000 उम्मीदवारों का चुनाव होना है। 8 जुलाई वोटिंग के दौरान लगभग 5.67 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, ऐसी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+