सीएम केजरीवाल की खुली चुनौती- अगर वो बहादुर हैं तो आंख में आंख मिलाकर चुनाव लड़ें न सीना चौड़ा करके

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान से पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल महाराष्‍ट्र पहुंचे। यहां पर इंडिया गठबंधन के प्रचार करते हुए भाजपा पर जमकर हमला किया।

सीएम केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव प्रचार में हिस्‍सा लिया।

Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने कहा एक समय होता था जब पाकिस्‍तान और बांग्लादेश हमारे देश से सीखते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस चलन को बदल दिया है। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चलन को बदल दिया है। इन देशों से सीख ले रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा पीएम मोदी विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहते हैं, ये तो एक कायर आदमी करता है। सीएम ने आरोप लगाया कि वो कायर हैं। अगर वो बहादुर हैं तो आंख में आंख मिलाकर चुनाव लड़ें न सीना चौड़ा करके।

उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली जैसे राज्‍य हमने सभी लोगों की दवाइंया मुफ्त कर दी हैं। हमने लोगों के फ्री इलाज के लिए मोहल्‍ला क्‍लीनिक खुलवा दिए। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली में अमीर हो या गरीब सभी का मुफ्त इलाज होता है। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते है कि इन लोगों का मुफ्त इलाज हो इसलिए मुझे जेल भेज दिया।

बता दें कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।

50 दिन जेल में रहने के बाद केजरीवाल जब अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे तब ये कहा गया है कि आप और इंडिया ब्लॉक दोनों के अभियान के लिए "गेम चेंजर" हो।

विपक्षी नेताओं ने भी केजरीवाल की अंतरिम जमानत का स्वागत करते हुए कहा कि "लोकतंत्र बचाने की लड़ाई" अब और अधिक तीव्रता के साथ होगी। जिसका नजारा शुक्रवार को महाराष्‍ट्र में इंडिया गठबंधन की जनसभा में नजर आया। जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार के अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल अन्‍य पार्टियों के नेता शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+