'सीएम केजरीवाल का जेल में वजन 8.5 किलो कम, ब्लड शुगर लेवल 5 बार घटा', AAP नेता संजय सिंह ने लगाए बड़े आरोप
दिल्ली शराब नीति से मामले में आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। आप नेता संजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए सीएम केजरीवाल का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, और जेल प्रशासन जान बूझकर इसे नजर अंदाज कर रहा।
एक प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को जेल प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया और उनका ब्लड सुगर लेवल पांच बार निचले स्तर (50 मिलीग्राम/डीएल से नीचे) पर जा चुका है।

आप सांसद ने कहा कि 21 मार्च को जब केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था तब उनका वजन 70 किलोग्राम था और उनका वजन घटकर 61.5 किलोग्राम रह गया है।
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति से तहत गिरफ्तारी से इस हफ्ते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत दी थी। लेकिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के कारण वह अभी भी जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications