सीएम KCR ने की सफाई कर्मचारियों की सराहना, राज्य सरकार करेगी सम्मानित

10वें राज्य गठन दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। सीएम केसीआर ने ऐलान किया कि इस मौके पर गांवों और शहरी क्षेत्रों में काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

K Chandrashekar Rao

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों की सेवाओं की जमकर तारीफ की। राव ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ को राज्य सरकार द्वारा 10वें राज्य गठन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, मौका था डॉ बीआर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय में जिला कलेक्टरों के सम्मेलन का। यहां मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाएं अनमोल और अमूल्य हैं।

आगे राव ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए समर्पित इस विशेष दिवस की थीम 'सफायन्ना निकु सलामन्ना' होगी। सफाई कर्मचारियों की सेवाओं के बिना समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। उनकी सेवाएं अमूल्य हैं। वे परिवेश को साफ-सुथरा रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक तरह से उनकी सेवाएं ईश्वरीय हैं। उन्होंने पर्यावरण को बनाए रखने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। सफाई कर्मचारियों की मदद करने का मतलब होगा, समाज की मदद करना।

दो मई को वेतन में किया था इजाफा

आपको बता दें कि बीती 2 मई को सीएम चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राज्य में सभी सफाई कर्मचारियों को तोहफा दिया था। सफाई कर्मियों के वेतन में 200 रुपए की वृद्धि की गई। जिसके चलते मासिक वेतन में वृद्धि से 1,06,474 सफाई कर्मचारियों को लाभ हुआ। GHMC और HMWSSB के अलावा, राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों में काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को हर महीने बढ़ा हुआ वेतन देने का ऐलान किया। सीएम ने कहा था कि बढ़ा हुआ वेतन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+