'सीएम तेलंगाना के बेटे का दावा सही नहीं', पीएम मोदी के कार्यक्रम में KCR को शामिल न करने के दावे पर PMO

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। पीएम मोदी के तेलांगाना कार्यक्रम से सीएम केसीआर को दूर रखने के दावे को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गलत बताया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सीएम केसीआर को बेटा के दावा पूरी तरह से गलत है। प्रधानमंत्री कार्यालय से तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय को ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया जिसमें सीएम केसीआर को पीएम मोदी के कार्यक्रम से दूर रखने का जिक्र हो।

PM Modi at Statue of Equality

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा 'यह पूरी तरह से असत्य है। पीएमओ द्वारा ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया था ...यह सीएम कार्यालय था जिसने पीएमओ को सूचित किया था कि सीएम की तबीयत खराब है और इसलिए सीएम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। पीएम कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेलंगाना के सीएम के बेटे ने दावा किया है कि पीएमओ ने एक संदेश भेजा है कि श्री केसीआर को हैदराबाद का दौरा करते समय पीएम के कार्यक्रमों का हिस्सा नहीं होना चाहिए। यह है स्पष्ट रूप से असत्य है। ऐसा कोई संदेश पीएमओ द्वारा नहीं भेजा गया था।

अपने दूसरे ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने लिख कि 'दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के 5 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद थी, जब पीएम हैदराबाद गए थे। यह सीएम का कार्यालय था जिसने पीएमओ को सूचित किया था कि सीएम की तबीयत ठीक नहीं है और इसलिए वह शामिल नहीं होंगे।'

दरअसल, पीएम मोदी फरवरी में संत रामानुजाचार्य की स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी का उद्घाटन करने तेलंगाना गए थे। मुख्यमंत्री की हवाईअड्डे पर उनके स्वागत और समारोह में अनुपस्थिति पीएम के प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। जिसके बाद जमकर राजनीतिकि आलोचनाएं हुईं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधान मंत्री कार्यालय को अवगत कराया था कि मुख्यमंत्री पीएम के कार्यक्रमों से दूर रहेंगे क्योंकि उन्हें बुखार चल रहा है।

इसके बाद सीएम केसीआर को बेटे की ओर से यह दावा किया गया की पीएमओ की ओर तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय को एक संदेश भेजा गया था जिसमें पीएम के कार्यक्रमों से सीएम को दूर रहने की बात कही गई थी। वहीं अब प्रधान मंत्री कार्यालय ने आसे दूर रहने का निर्देश दिया था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+