KCR on Emergency : क्या तेलंगाना के CM ने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को अच्छा बताया ?

इमरजेंसी के संदर्भ में सीएम केसी राव ने क्यों कहा, थैंक्स टू इंदिरा गांधी ? उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए राक्षस और तानाशाह जैसे शब्द भी कहे। पढ़िए रिपोर्ट

नई दिल्ली, 11 जुलाई : आपातकाल को लेकर बीजेपी अक्सर कांग्रेस को निशाने पर लेती है। हालांकि, इस बार गैर कांग्रेस मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी का जिक्र कर प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमला बोला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इमरजेंसी (CM KCR on Emergency) के संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा की (CM KCR thanks to Indira Gandhi)। एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। केसीआर की वीडियो भी सामने आई है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलने के लिए तानाशाह, राक्षस और गद्दार (KCR says BJP Traitors Demons Dictators) जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पढ़िए रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस की तारीफ

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस की तारीफ

नूपुर शर्मा से जुड़े प्रकरण में मुख्यमंत्री केसीआर ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि वे न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला को सैल्यूट करते हैं। केसीआर ने भारत को बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अदालतों और न्यायाधीशों से ऐसी ही भावना बरकरार रखने का अनुरोध करते हैं।

भाजपा की गलती के लिए भारत क्यों माफी मांगे

भाजपा की गलती के लिए भारत क्यों माफी मांगे

भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला बोलने से पहले केसीआर ने पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के संदर्भ में भी अपनी राय रखी। मुख्यमंत्री ने कहा, एक भाजपा प्रवक्ता (नुपुर शर्मा) ने बकवास की और हमारे प्रतिनिधियों/राजदूतों ने दूसरे देशों में माफी मांगी। जब भाजपा ने कुछ गलत किया है तो देश माफी क्यों मांगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम केसीआर ने इस तथ्य को अस्वीकार कर दिया कि भारत के राजदूतों ने अन्य देशों में नूपुर शर्मा की टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना जरूरी नहीं था।

क्या BJP ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखवाया

क्या BJP ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखवाया

रविवार को प्रेस वार्ता में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा कि उन्होंने (नूपुर शर्मा) जो किया वह गलत था। केसीआर ने भाजपा से सवाल किया कि नूपुर मामले में शीर्ष अदालत की टिप्पणी के बाद उन्होंने (भाजपा) क्या किया? बकौल केसीआर, भाजपा कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को लाई और उनके माध्यम से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को एक पत्र लिखा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने सीमा पार कर दी है। कर्नाटक हाईकोर्ट की घटना का जिक्र कर सीएम केसीआर ने आरोप लगाए कि कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को भाजपा की ओर से धमकी दी जा रही है। (Karnataka HC judge is being threatened by the BJP)

इमरजेंसी पर बोले KCR, थैंक्स टू इंदिरा गांधी

इमरजेंसी पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, पीएम और उनकी पार्टी ने देश में अघोषित आपातकाल लागू किया है। उन्होंने आक्रामक लहजे में भाजपा पर हमला बोलते हुए आपातकाल के संदर्भ में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, थैंक्स टू इंदिरा गांधी। कम से कम उन्होंने इमरजेंसी की घोषणा करने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी जो कर रही है वह अघोषित आपातकाल है।

इंदिरा गांधी ने भाजपा के लिए क्या कहा ?

इमरजेंसी के संदर्भ में ये भी दिलचस्प है कि लेखिका सागरिका घोष ने एक ट्वीट में इंदिरा गांधी की बायोग्राफी का हिस्सा शेयर किया है। सागरिका ने इंदिरा के हवाले से कहा, अगर जनसंघ (precursor to BJP) कभी सत्ता में आती है, तो देश में आपातकाल की आवश्यकता नहीं होगी। भाजपा सीधे सिर काटेगी। (It will just chop off heads)। सागरिका ने ये ट्वीट 6 जुलाई को अपनी किताब के साथ शेयर की है। उन्होंने अपनी किताब का नाम इंदिरा इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइममिनिस्टर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+