सीएम केसीआर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ये पार्टी तेलंगाना की दुश्मन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान तेज है। बीच नेताओं की तीखी बयानबाजी का भी दौर जारी है। बृहस्पतिवार को सीएम केसीआर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। तेलंगाना की हितों की अनदेखी करने का अरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस को राज्य के लोगों को स्थायी दुश्मन बता डाला। बीआरएस प्रमुख व तेलंगाना के सीएम ने कांग्रेस के चुनावी वादा को झूठा बताते हुए कहा कि लोगों को किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है।
सीएम केसीआर ने बुधवार को बोधन, निजामाबाद और येलारेड्डी में बीआरएस की चुनावी जनसभाओं में लोगों को संबोधित किया। मंच से सीएम ने कांग्रेस कई तीखे तंज कसे। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि निजाम युग और काकतीय शासन के दौरान तेलंगाना एक समृद्ध राज्य था, जब राज्य भर में कई जल निकाय विकसित किए गए थे।

सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती हैदराबाद राज्य भारत में शामिल होने के बाद कई मोर्चों पर समृद्ध हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने तेलंगाना के लोगों की इच्छा के विरुद्ध हैदराबाद राज्य का आंध्र में विलय कर दिया, जिसके चलते तेलंगाना के साथ 58 वर्षों तक भेदभाव और अन्यायपूर्ण व्यवहार होता रहा।
निजाबाद में के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि लोगों को कांग्रेस नेताओं के झूठे वादों का शिकार नहीं होना चाहिए। राव ने लोगों को याद दिलाया कि किस प्रकार कांग्रेस ने आंध्र के साथ विलय करके तेलंगाना को नष्ट कर दिया था। कांग्रेस को तेलंगाना का स्थायी दुश्मन बताते हुए, बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने बुधवार को लोगों को कांग्रेस नेताओं के झूठे वादों के शिकार होने के प्रति आगाह किया और उन्हें याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस ने आंध्र के साथ विलय किया। इसके बाद तेलंगाना की छवि को नष्ट करने का प्रयास किया जाता रहा। केसीआर ने कहा कि ऐसा करके तत्कालीन आंध्र प्रदेश सरकार ने ना सिर्फ साधनों का दोहन किया गया, बल्कि तेलंगाना के हितों की अनदेखी और भेदभाव भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications