तेलंगाना चुनाव के बीच सीएम केसीआर बड़ा आरोप, बोले- राज्य के विकास में बाधा डालना चाहती है कांग्रेस
सीएम केसीआर ने शुक्रवार को हैदराबाद में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बिचौलियों की व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहती है। सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस की मंशा है कि बिचौलियों के प्रथा को फिर से पुनर्जीवित किया जाए और बड़े पैमाने पर राज्ये में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिले। सीएमने कहा कि ऐसी स्थिति में तेलंगाना में कृषि और किसानों की प्रगति खतरे में पड़ जाएगी।
सीएम ने हैदराबाध में रायथु बंधु प्रोजेक्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रोजेक्ट तहत किसानों को 16,000 रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष के हिसाब से लाभ दिया जाएगा। वहां कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा, "एन उत्तम कुमार रेड्डी जैसे कांग्रेस नेताओं को लगता है कि किसानों को समर्थन देने के लिए रायथु बंधु पर खर्च कर राजस्व की बर्बादी है। क्या यह फिजूल खर्च नहीं है?"

मुख्यमंत्री ने कृषि के लिए तीन घंटे बिजली आपूर्ति का सुझाव देने के लिए टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि टीपीसीसी अध्यक्ष चाहते हैं कि किसान तीन घंटे के भीतर अपनी जमीन की सिंचाई करने के लिए 10 एचपी की मोटरें लगाएं। लेकिन कृषि कनेक्शन के लिए इन 10HP मोटरों को खरीदने का खर्च कौन वहन करेगा?
वहीं सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि बीआरएस सरकार के लिए कल्याणकारी परियोजनाएं प्राथमिकता बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में लागू योजनाएं जारी रहेंगी। बीआरएस सरकार ने कृषि को मजबूत करने के लिए एक नीतिगत निर्णय लिया और रायथु बंधु, रायथु बीमा, निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित कई पहल शुरू कीं। अन्य बातों के अलावा जल उपकर समाप्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications