सीएम जगन का आरोप- 14 साल कार्यकाल में नायडू की एकमात्र योजना धोखा देना, धन एकत्र करना था
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने विपक्षी पार्टी टीडीपी सुप्रीमों एन चंद्रबाबू नायडू पर हमले तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि डीटीपी प्रमुख नायडू ने 14 साल तक सरकार का नेतृत्व करते हुए किसानों की जरूरतों और समस्याओं के प्रति अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही सीएम जगन ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू लोगों की मदद करने के लिए योजनाओं के बजाय केवल धन इकट्ठा करने के लिए घोटालों पर ध्यान पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। सत्यसाई जिले के पुट्टपर्थी में एक सार्वजनिक सभा में वाईएसआर रायथु भरोसा-पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त के वितरण कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित जनसभा में ये बात सीएम जगन ने कही। इस योजना के तहत 53.53 लाख किसानों को 2,204.77 करोड़ रुपये वितरित किए।
सीएम जगन ने कहा नायडू केवल राज्य को एक बार फिर से लूटने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को किसानों की समस्ययाओं के समाधान में कोई रुचि नहीं थी। नायडू ने हमेशा किसानों को हमेशा धोखा देने की योजना बनाई। उन्होंने कहा आंध्र प्रदेश कौशल विकास परियोजना, फाइबरनेट, शराब और रेत नीतियों में अनियमितताएं और अमरावती भूमि घोटाला लोगों को धोखा देने की उनकी आदत का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री जगन ने मौजूदा शासन और पिछले टीडीपी शासन के तहत शासन की तुलना की।किसानों के कल्याण के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा किसी भी योजना का श्रेय नायडू को नहीं दिया जा सकता है लेकिन वाईएसआरसी ने पिछले 53 महीनों में कई कार्यक्रमों के साथ लोगों के जीवन में बड़े बदलाव की शुरूआत की है।
सीएम ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश सरकार ने अब तक किसानों के कल्याण के लिए 1,75,007 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें रायथु भरोसा का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल है। पिछले चार वर्षों में, हमने रायथु भरोसा के तहत 33,209.81 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications