आंध्र प्रदेश: सीएम जगन ने कुप्पम विधानसभा के लिए 654 करोड़ की राशि जारी की

विजयवाड़ा, 5 अगस्त। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआरसी पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को कुप्पम विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम जगन ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 654 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की।

Jagan Mohan Reddy

मुख्यंत्री जगन मोहन 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संपर्क शुरू किया है जिसकी शुरुआत कुप्पम विधानसभा सीट से की गई है। इस सीट का प्रतिनिधित्व राज्य की प्रमुख विपक्षी तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्र बाबू नायडू कर रहे हैं।

यहां पर नायडू लगातार 7 बार से जीतते रहे हैं लेकिन पिछले स्थानीय चुनावों में वाईएसआरसी ने मंडल परिषद, जिला परिषद और नगर पालिका में जीत हासिल की जिसके बाद यहां पर जगन मोहन का विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार टीडीपी से सीट छीनने लेने के लिए कहा और इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उम्मीदवार को 2024 के आम चुनावों में जीत के बाद कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

कुप्पन क्षेत्र से अपना संपर्क अभियान शुरू करते हुए जगन ने बड़ी संख्या में प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और उनमें जोश भरने का कार्यक्रम तैयार किया है ताकि अगला चुनाव 2019 से भी बड़ी जीत में बदला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+