वाराणसी में बोले सीएम योगी, प्रदेश में रोजाना 2 किलोमीटर हाईवे का हो रहा है निर्माण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़कों का निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 2014 के बाद से यूपी के अंदर औसतन 2 किलोमीटर हाईवे का निर्माण रोजाना हुआ है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी के खजूरी में कहीं, जहां सीएम योगी ने वाराणसी-प्रयागराज (एनएच-19) सिक्स लेन के चौड़ीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि देश में 2014 के बाद हाईवे निर्माण की गति या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए जो कार्यक्रम शुरू हुए और पिछले साढ़े तीन साल में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के जो कार्यक्रम आगे बढ़े हैं अगर उनकी तुलना की जाए तो सामने आता है कि औसतम 2 किमी हाईवे का निर्माण रोजाना हुआ है।

yogi adityanath

2447 करोड़ रुपए की लागत से बना ये हाईवे

Recommended Video

    PM Modi ने Varanasi में Farmers Protest को लेकर विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के खजूरी में जिस सिक्स लेन हाईवे के चौड़ीकरण परियोजना के लोकर्पण में बोल रहे थे, उस परियोजना पर 2447 करोड़ की लागत आई है। 73 किलोमीटर लंबा ये हाईवे भारत का पहला ऐसा राजमार्ग है, जिसे हाई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को दुनिया के सामने जिस मजबूती के साथ रखा है, हम सब देख रहे हैं।

    सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर भी साधा निशाना

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेपिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 6 साल के अंदर करीब 18 हजार करोड़ की परियोजनाएं या तो लोकार्पित हुई हैं या शिलान्यास हुआ है और वर्तमान में ढेर सारी परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य भी चल रहा है। यह काशी की उस विकास गाथा को आगे बढ़ाने की कहानी है, जिसके लिए काशी का प्रत्येक नागरिक सालों से उत्सुक था।

    योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि दुनिया की दो प्राचीन नगरियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आज काशी में हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के काम में हम लगे हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+