CM Himanta Rahul Gandhi से आर-पार के मूड में! 14 अप्रैल के बाद असम में अवमानना का मुकदमा करेंगे, VIDEO
लोक सभा सांसदी गंवा चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्कितें बढ़ने के आसार हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे 14 अप्रैल के बाद राहुल के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज कराएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला

CM Himanta Rahul Gandhi के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कराएंगे। उन्होंने अडानी से नाम लिंक किए जाने को अवमानना का कृत्य करार दिया और कहा, पीएम के दौरे के बाद असम की कोर्ट में केस करेंगे।
14 अप्रैल के बाद असम में मुकदमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, राहुल जो भी ट्वीट किया है वह अपमानजनक ट्वीट है, पीएम मोदी के असम से वापस जाने के बाद 14 अप्रैल के बाद राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आमंत्रित नहीं किया?
उन्होंने दिल्ली के सीएम के निमंत्रण के बारे में कहा, "मैं अभी भी अरविंद केजरीवाल के आमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं।" बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजरीवाल ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली आने की बात कही थी।
#WATCH | Whatever Rahul Gandhi has tweeted is a defamatory tweet, once PM Modi goes back from Assam there will be a defamatory case filed against him after April 14th... I am still waiting for the invitation from Arvind Kejriwal: Assam CM Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/g5UFSpdAsr
— ANI (@ANI) April 9, 2023
किस ट्वीट से आहत हुए असम के CM
बता दें कि अडानी प्रकरण में हिमंत बिस्वा सरमा का नाम जोड़ने के लिए राहुल गांधी ने ADANI नाम के एक-एक अक्षर का इस्तेमाल किया गया। इसमें पांच कांग्रेस नेताओं के नाम लिखे गए, जो अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
अवमानना के कारण गंवाई सांसदी
गौरतलब है कि अवमानना के ही एक अन्य मामले में राहुल को गुजरात की सूरत में सीजेएम कोर्ट से दो साल की जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि, ऊपरी कोर्ट ने जेल की सजा को स्टे कर दिया है। उन्हें सांसदी भी गंवानी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications