रामनगरी में 'शिव सैनिकों' के साथ आज पहुंचेंगे सीएम शिंदे, करेंगे रामलला का दर्शन, जानिए प्लान

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज सुबह अयोध्या पहुंचेंगे हैं। वे रामलला का दर्शन करने के बाद मंदिर में गेट के लिए सागौन की लकड़ी भेंट करेंगे।

CM Eknath Shinde

Eknath Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे रामलला का रविवार को दर्शन करेंगे। रामनगरी में उनके स्वागत की भव्य तैयारियां है। शनिवार शाम को ही वे लखनऊ पहुंच चुके थे। स्वतंत्रदेव सिंह के आवास पर भोजन करने के बाद वे VVIP गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, जहां से सुबह 11 बजे वे अयोध्या पहुंचेंगे।

लखनऊ से रविवार को सुबह सीएम व शिवसेना नेता शिंदे अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। शिंदे सीएम बनने के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद वो मंदिर के निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। इस दौरान सीएम महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सागौन की लकड़ी भी भेंट करेंगे, जिससे राम मंदिर में लगने वाले दरवाजे बनाए जाएंगे।

सीएम शिंदे का मिनट 2 मिनट प्रोग्राम
रविवार सुबह 11:00 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुचेंगे।
11:15 पर एकनाथ शिंदे होटल पंचशील पहुंचेंगे।
11:45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:00 बजे भगवान रामलला की आरती में शामिल होंगे।
इसके बाद 1:30 बजे तक भव्य मंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे।
2:30 बजे होटल पंचशील में पत्रकारों से मिलेंगे।
शाम 3:30 बजे लक्ष्मण किला में संतों-महंतों से आशीर्वाद लेंगे।
शाम 6:00 बजे सरयू आरती स्थल पर पहुंचेंगे।
यहां से वह शाम 7:05 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
लक्ष्मण किला मार्ग पर लगी एकनाथ शिंदे की होर्डिंग्स
लक्ष्मण किला मार्ग पर लगी एकनाथ शिंदे की होर्डिंग्स

स्वागत के भव्य तैयारी
सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या में करीब 9 घंटे तक रुकेंगे। वे रामलला के दोपहर की आरती करने के बाद शाम को सरयू दर्शन और आरती में भी शामिल होंगे। सीएम शिंदे के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। उनके स्वागत के लिए रास्ते में 35 क्विंटल फूल बिछाए जाएंगे। रामनगरी में शिंदे करीब 100 संत-महंत एकनाथ शिंदे को आशीर्वाद देंगे। शिंदे के साथ उनके कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे। वह रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण देखेंगे। वह करीब 9 घंटे तक अयोध्या में रुकेंगे।

पीएम को दिया धन्यवाद
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आयोध्या दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू किया। राम भक्तों का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। इसके लिए पीएम को बहुत आभार है। महाराष्ट्र में भगवान राम और बाला साहेब ठाकरे के आशीर्वाद से ही मौजूदा सरकार चल रही है।

Recommended Video

    Maharashtra के CM एकनाथ शिंदे करेंगे रामलला के दर्शन,Cm Yogi से भी करेंगे मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+