दिखी तल्खी: दो घंटे इंतजार के बाद भी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से नहीं मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन भले ही एक साथ मिलकर सरकार चला रहे हों, बावजूद इसके उनके बीच तल्खी भरे मामले अकसर सामने आ ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया। जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की योजना थी, उनकी ये मुलाकात पहले से तय थी। हालांकि करीब दो घंटे तक उद्धव ठाकरे ने इंतजार किया, लेकिन सीएम फडणवीस से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर शिवसेना ने नाराजगी जताई है।

तय कार्यक्रम के बावजूद नहीं हुई मुलाकात

तय कार्यक्रम के बावजूद नहीं हुई मुलाकात

शिवसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे अपमान बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के विरोधी रहे नारायण राणे से मुलाकात कर ली, जबकि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे से नहीं मिले। उद्धव ठाकरे, शिवसेना के पार्टी के कार्यालय शिवालय में इंतजार करते रहे लेकिन सीएम फडणवीस उनसे नहीं मिले। इससे पता चलता है कि बीजेपी अपने सहयोगियों से कैसे व्यवहार करती है।

शिवसेना ने उठाए रवैये पर सवाल

शिवसेना ने उठाए रवैये पर सवाल

दरअसल उद्धव ठाकरे और सीएम फडणवीस की बुधवार को होने वाली बैठक पहले से तय थी, लेकिन विधानसभा में मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते ये मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, बाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख से लंबी बातचीत की। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे को विश्वास दिलाया कि जिन मुद्दों को उन्होंने अपने पत्र में उठाया है, उन्हें जल्द दूर करने के कदम उठाए जाएंगे।

बाद में दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत

बाद में दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत

विधायकों के फंड समेत कई मुद्दों को लेकर शिवसेना प्रमुख ने सीएम फडणवीस से मुलाकात का समय मांगा था। जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे तय समय पर विधानसभा भवन के पास मौजूद पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस बीच सीएम कार्यालय ने बताया कि मुख्‍यमंत्री विधानसभा में कुछ मुद्दों पर जवाब दे रहे हैं, ऐसे में उन्हें करीब आधे घंटे इंतजार करना होगा। इसके बाद नारायण राणे, मुख्यमंत्री से मिलने पहुंच गए। जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा, बावजूद इसके उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+