हिंदू धर्म की रक्षा, तिरुमाला की शुद्धि, जहां CM बनने के लिए मांगी थी मन्नत, वहां पहुंच नायडू ने किए कई वादे
N. Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (13 जून) को तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में अपनी पहली तीर्थयात्रा की। सीएम बनने के एक दिन बाद ही चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला मंदिर में पत्नी और बच्चों संग दर्शन किए। रिपोर्ट के मुताबिक नायडू ने सीएम बनने के लिए मनौती मानी थी।
यही वजह है कि मन्नत पूरी होने के बाद सबसे पहले वह तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा करने गए। यहां पहुंच कर उन्होंने कई वादे किए हैं। सबसे पहले उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा करने की शपथ ली। उन्होंने तिरुपति-तिरुमाला प्रशासन को "शुद्ध" करने का भी संकल्प लिया है।

Chandrababu Naidu News: जानिए चंद्रबाबू नायडू ने हिंदू धर्म और तिरुमाला मंदिर को लेकर क्या-क्या कहा?
- चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैं तिरुमाला का शुद्धिकरण शुरू करूंगा। तिरुमाला को अपवित्र करना स्वीकार्य नहीं है। तिरुमाला में केवल गोविंदा के नाम का जाप ही रहेगा।"
- मुख्यमंत्री नायडू ने आरोप लगाया कि, ''जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने कटेश्वर मंदिर की देखरेख करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में कई अनियमितताएं की थीं। मैं अब तिरुमाला में भ्रष्टाचार को खत्म करने और 'हिंदू धर्म' की रक्षा करने का शपथ लेता हूं।''
- चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "प्रसादम अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए, दाम नहीं बढ़ाई जानी चाहिए और 'दर्शन' के लिए टिकट काले बाजार में नहीं बेचे जाने चाहिए।''
- चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैं धार्मिक स्थल को मारिजुआना (गांजा) शराब और मांसाहारी भोजन का केंद्र नहीं बनने दूंगा। सफाई की शुरुआत टीटीडी से होगी।''
- चंद्रबाबू नायडू ने गरीबी मुक्त समाज के लिए अथक प्रयास करने और आंध्र प्रदेश को भारत में नंबर एक राज्य का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अपराध और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "2047 तक तेलुगु लोग दुनिया में नंबर वन होंगे। मैं आंध्र प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाऊंगा। अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... कुछ लोग अपराध करने के बाद हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। राजनीतिक साजिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अच्छे लोगों की रक्षा करेंगे और बुरे लोगों को दंडित करेंगे।"
ये भी पढ़ें- Nara Bhuvaneshwari Chandrababu Naidu Meet: कैसे मिल चंद्रबाबू नायडू और नारा भुवनेश्वरी?












Click it and Unblock the Notifications