'...केंद्र के इरादे से मणिपुर के लोग खुश होंगे', NRC को लेकर सीएम बीरेन सिंह का दावा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एनआरसी को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने के केंद्र के इरादे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मणिपुर के लोग लंबे समय से संवैधानिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। सीएम दावा किया कि अगर एनआरसी यहां लागू होता है, तो इससे राज्य के लोग खुश होंगे।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंसा का दंश झेल रहे पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में लंबे से सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में सीएम एन बीरेन सिंह ने दावा किया है कि राज्य के लोग "संवैधानिक सुरक्षा" को लेकर काफी गंभीर हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक इंटरव्यू में मणिपुर के सीएम ने कहा कि राज्य में शांति लाना और स्वदेशी लोगों को सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिता पर है।
वहीं विपक्ष को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना, बदनाम करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का एजेंडा राज्य में समस्याएं पैदा करना है। लेकिन मैं भगवान, पीएम मोदी और गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं।
सीएम ने कहा, "मणिपुर में तीन प्रमुख मुद्दे हैं। पहली कि मूल निवासियों की मांग है कि वे संवैधानिक संरक्षण चाहते हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बहुत कुछ कर रहे हैं। म्यांमार से लगी 398 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लगाई जानी चाहिए, जिससे लोगों की मांग है। फ्री मूवमेंट रिजीम, जिसमें 16 किलोमीटर के अंदर फ्री मूवमेंट की इजाजत है, उसे हटाया जाए। एनआरसी के जरिए अवैध प्रवासियों को हटाया जाए, पीएम मोदी और गृह मंत्री बहुत कुछ कर रहे हैं और कर चुके हैं बाड़ लगाना शुरू हो गया है। एफएमआर को खत्म कर दिया गया है। बायोमेट्रिक्स और आंखों की स्कैनिंग के माध्यम से अवैध म्यांमार प्रवासियों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। एनआरसी के फैसले से मणिपुर के लोग खुश होंगे।"
'कुकियों के साथ कोई संघर्ष नहीं'
सीएम ने कहा कि कुकियों के साथ कोई संघर्ष नहीं है, उनकी लड़ाई उन लोगों के साथ है जो अवैध रूप से भारत में आए हैं। सीएम ने कहा, हम सभी एक हैं और देश के नागरिक हैं और देश के मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications