छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने खारून नदी में लगाई डुबकी, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर किया पूजन
कार्तिक पूर्णिमा के असवर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खारुन नदी तट पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने नदी में डुबकी लगाई और पूजन-अर्चन कर प्रार्थना की।
बताते चलें कि कार्तिक महीने में बहुत से लोग पवित्र गंगा में डुबकी लगाते हैं। हर दिन लोग तटों पर पहुंच जाते हैं और सूर्योदय होने से पहले स्नान करते हैं। शरद पूर्णिमा के मौके पर डुबकी लगाने की परंपरा शुरू होती है और ये कार्तिक पूर्णिमा तक चलती है।

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सारे देवी देवता धरती पर आते हैं। ऐसे में इसे लेकर लोग अपनी अपनी तरह से पूजन अर्चन करते हैं।
सालों से ये परंपराएं ऐसी ही चली आ रही हैं। लोग तटों पर आते हैं और यहां दिए भी जलाते हैं। कई बार लोग फूल, दूध, फल और सिक्के भी यहां चढ़ाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications