छत्तीसगढ़: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए भूपेश बघेल, दी ये सौगातें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को विकासखंड धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें अधिवेशन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुर्मी क्षत्रीय समाज के लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से ही समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज एक गंगा की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबके कल्याण का रास्ता निकालती है।

bhupesh baghel

गांव से लेकर मंत्रालय तक छत्तीसगढ़ी में होती है बात- भूपेश बघेल

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना संजोए थे। सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। गांव से लेकर विधानसभा और मंत्रालय में आज छत्तीसगढ़ी में बात करने में कोई भी संकोच नहीं करता है।

सीएम ने गिनाए सरकार की योजनाओं के फायदे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले है। वे लोग जिसके पास कोई रोजगार नहीं होता था, वे भी गोबर बेचकर रोजगार के साथ लाभ कमा रहे हैं। महिला समूह आत्मनिर्भर बन रही है। प्रदेश में धान से एथेनॉल बनाने की दिशा में प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। जिससे प्रदेश के लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन होगा। लोगों के लिए आमदनी का जरिया बढ़ेगा और आत्मनिर्भर प्रदेश का निर्माण होगा।

पाहरा और बहेरा गांव के लिए सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर ग्राम पाहरा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही लिमाही चौक ग्राम बहेरा में सर्व समाज के लिए सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा की। इसके साथ ग्राम पाहरा में स्कूल भवन की मरम्मत के लिए जो भी प्रस्ताव बनाया जाएगा, वह स्वीकृत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+