CRPF के सिपाही द्वारा साथियों पर गोली चलाए जाने के मामले में सीएम बघेल बोले- अचानक रिपोर्ट राज्यपाल को क्यों
रायपुर, 08 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के सिपाही जिसने अपने सहयोगियों पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चलाईं इस मामले पर हुई कार्रवाई पर सीएम बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा इस मामले में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।
Recommended Video

सीएम बघेल ने कहा अचानक रिपोर्ट राज्यपाल को क्यों सौंपी जब पैनल ने हमें बताया कि रिपोर्ट अभी तक पूरी नहीं हुई है? सीएम ने कहा प्रोटोकॉल के अनुसार, जब भी एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाता है तो पैनल अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपता है और कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ, इसे विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा सीआरपीएफ के सिपाही जिन्होंने अपने सहयोगियों पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चलाईं, उसे जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी छुट्टी स्वीकार कर ली गई। घटना की जांच के पीछे का कारण मनोचिकित्सकों के अनुसार मानसिक बीमारी एवं अवसाद एक कारण है। जो इस घटना की वजह बनी।
बघेल ने इसमें एक बात और जोड़ी और झीरम घाटी नक्सल हमले की रिपोर्ट पर कहा, "हमें कोई जानकारी नहीं मिली कि रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जा रही है। हमें केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है।"2013 में जांच आयोग द्वारा राज्यपाल को सौंपी गई।
बता दें छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार सुबह 3.25 बजे सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने अपनी सर्विस रिलवाल्वर से अपने साथियों पर गोलियां चलाकर उनको मौत की नींद सुला दिया। इस घटना के तुरंत बाद बघेल ने सशस्त्र बलों से भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी जरूरी उपाय करने को का आदेश दिया था। बघेल ने ट्वीट कर लिखा था-
"सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यजनक है। पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।"












Click it and Unblock the Notifications