सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब 800 रुपए में होगा कोरोना का RT-PCR टेस्ट

दिल्ली में अब कोरोना वायरस का आरटी पीसीआर टेस्ट और सस्ता हो गया है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने आरटी-पीसीआर टेस्ट की दरें कम कर दी हैं। सोमवार को एक बड़े फैसले के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, 'मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में कोरोना वायरस के आरटी-पीसीआर टेस्ट की दरें कम की जाएं। दिल्ली में अब कोरोना का RT-PCR टेस्ट केवल 800 रुपए में होगा। हालांकि सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस का आरटी-पीसीआर टेस्ट फ्री है, लेकिन इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो निजी लैब में कोरोना का टेस्ट करा रहे हैं।'

arvind kejriwal

आपको बता दें कि हाल के दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के केस एक बार फिर से बढ़े हैं और सीएम केजरीवाल ने इस बात को स्वीकार किया था कि ये कोरोना की तीसरी लहर है। हालांकि पिछले दो दिनों के दौरान कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई है। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 4906 नए मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में मिले कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5 हजार से कम रही। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए वो सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं और अगले कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।

11 नवंबर को मिले सबसे ज्यादा 8593 केस
दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 11 नवंबर को राजधानी में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस 8593 सामने आए थे। वहीं, 18 नवंबर को दिल्ली में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 131 मौतें हुईं। इसके अलावा 15 नवंबर को दिल्ली में ऑवरऑल टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 15.33 फीसदी दर्ज किया गया था। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुई हाल ही में केजरीवाल सरकार ने शादी समारोह में लोगों की संख्या अधिकतम 50 करने और मास्क ना लगाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 500 रुपए से 2000 रुपए करने जैसे बड़े फैसले भी लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+