पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह की कैबिनेट का विस्तार आज, शपथ लेंगे 9 नए मंत्री
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाब के 9 विधायक नए मंत्रियों के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाब के 9 विधायक नए मंत्रियों के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कैबिनेट के इस विस्तार को सियासी मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर विशेष तौर पर इस मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी थी।

मंत्रिमंडल विस्तार में जो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं उनमें सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, सुंदर श्याम अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सोढी, गुरप्रीत कंवर और बलबीर सिद्धू के नाम शामिल हैं। पंजाब कैबिनेट का विस्तार लंबे समय से रुका हुआ था। इसस पहले भी पंजाब कैबिनेट के विस्तार की खबरें आईं थी, लेकिन अब जाकर यह विस्तार हो रहा है।
कुछ नामों पर था मतभेद
आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही सीएम अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ राहुल गांधी से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा करने दिल्ली गए थे। वहां करीब तीन घंटे तक इन नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। इस बैठक में ही आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई थी। सूत्रों की मानें तो संभावित मंत्रियों के कुछ नामों पर तीनों में मतभेद था। इसके बाद शुक्रवार को फिर से नए मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई, जिसमें कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम मुहर लगी।












Click it and Unblock the Notifications