नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी से तपती दिल्ली के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में अगले कुछ समय में बारिश होने के आसार हैं। दिन में काले बादल छाए रह सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा लेकिन वातावरण गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 60 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह खिली हुई धूप निकली और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन बादल घिरे रहने और वातावरण गर्म रहने के आसार जताए हैं।