छिंदवाड़ा: आसाराम के सेवादार की संदिग्ध हालत में मौत

पढ़ें- सी-सैट का विवाद कब होगा हल
खबर है कि छिंदवाड़ा स्थित आसाराम आश्रम में पतिराम डेहरिया लंबे समय से सेवारत है। देर रात उसने माला का जाप किया और अपने कमरे में आराम करने के लिए जा रहा था। तभी सीढियों पर चढ़ते वक्त उसे सांप ने डस लिया व उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
अचानक से आश्रम में शोरगुल मच गया। पतिराम का पहले जड़ी बूटियों से इलाज किया गया उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो यह मृत सेवादार आसाराम के कई राज जानता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications