झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बाल-बाल बच गए। मधु कोड़ा और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा सिंघभूमि के पास हुआ। मधु कोड़ा और उनकी पत्नी गीता कोड़ा शनिवार की दोपहर रांची से चाईबासा जा रहे थे कि उनकी एसयूवी गाड़ी का टायर ब्लास्ट कर गया। टायर ब्लास्ट होते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से सटे गड्ढे में गिर गई।

हादसे के वक्त कार में कोड़ा, उनकी विधायक पत्नी गीता और बेटी मौजूद थे, जो मझगांव में फुटबॉल का एक मैच देखने जा रहे थे। हादसे में उन्हें मामूली चोटें ाई, जिसके बाद वो दूसरी कार से घटनास्थल से रवाना हो गए।
आपको बता दें कि घटना के बाद मधु कोड़ा ने राज्य सरकार पर घटिया गाड़ी देने का आरोप लगाया है। वहीं उनके समर्थकों ने भी हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications