पाक जासूसी कांड: सपा नेता के करीबी को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
समाजवादी पार्टी के नेता मुनव्वर सलीम के पीए को जासूसी कांड में किया गया गिरफ्तार, दस्तावेजों को पाक के साथ लीक करने का आरोप
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने में सिर्फ पाकिस्तानी लोगों का ही हाथ नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता मुनव्वर सलीम के करीबी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पाक जासूसी कांड में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुनव्वर सलीम के करीबी का नाम फरहत है, जो कि उनका पर्सनल सेक्रेटरी है। फरहत पर आरोप है कि उसने विदेश मंत्रालय के दस्तावेजों को पाक हाई कमीशन के कर्मचारी महमूद अख्तर को दिया हैा
वहीं इस मामले में मुनव्वर सलीम ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बतौर पीएम फरहत को एक साल पहले नियुक्त किया था, इससे पहले मैंने उसकी जरूरी जानकारी हासिल कराई थी।
पुलिस ने फरहत को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल कराने के लिए भेज दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुनव्वर सलीम के करीबी फरहत को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications