रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सीसी थंपी को कल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा

नई दिल्ली। हॉलीडे ग्रुप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी ने ग्रुप के चेयरमैन सीसी थंपी को गिरफ्तार कर लिया था। सीसी थंपी सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के करीबी हैं। ईडी थंपी और उनकी तीन कंपनियों हॉलीडे सिटी सेंटर, हॉलीडे प्रॉपर्टीज और हॉलीडे बेकल रिसोर्ट की जांच कर रही है। इन तमाम कंपनियों के खिलाफ ईडी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 के तहत जांच कर रही है। आरोप है कि कंपनी ने 288 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। सीसी थंपी को मंगलवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

cc thampi

शुक्रवार को किया गया था गिरफ्तार

थंपी की ईडी रिमांड समाप्त हो रही है। बता दें कि थंपी को शुक्रवार को मनी लॉड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं। थंपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें तीन दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया था। आज थंपी की ईडी रिमांड खत्म हो रही है, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें एक बार फिर से सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वाड्रा से संबंधित संपत्ति को लेकर पूछताछ

थंपी पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली एनसीआर में खरीदी संपत्ती में 288 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा किया। ईडी इस पूरे मामले में थंपी से रॉबर्ट वाड्रा कनेक्शन की भी जांच कर रही है। ईडी ने सीसी थंपी से लंदन और गुरूग्राम में रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति को लेकर भी पूछताछ की थी। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार लंदन स्थित रॉबर्ट वाड्रा की प्रॉपर्टी में संजय भंडारी और सीसी थंपी का नाम आया था। इससे पहले कई बार ईडी सीसी थंपी से पूछताछ कर चुकी है।

कई मामलों में नाम सामने आया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाड्रा पर साल 2009-2010 में रक्षा सौदों में मिले कमीशन से शेल कंपनियों के जरिए लंदन में संपत्ती खरीदने का आरोप है। वहीं अगर थंपी की बात करें तो वह मूल रूप से केरल का रहने वाला है और 1981 में हॉलिडे ग्रुप की नींव रखी थी। हॉलिडे ग्रुप के मालिक थंपी के यूएई और भारत में कई ऑफिस हैं। FEMA नियमों के उल्‍लंघन के लिए ईडी थंपी की तीन कंपनियों की जांच कर रही है। थंपी का नाम कई अवैध संपत्ति सौदों में सामने आया है। इससे पहले मार्च 2019 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी थंपी और भंडारी पर यूपीए सरकार में हुए रक्षा और पेट्रोलियम सौदों में दखल देने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+