गलत पार्क की गई गाड़ियों की फोटो भेजो, इनाम पाओ, बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा 'मैं मोटर वाहन अधिनियम में एक नया प्रावधान जोड़ने जा रहा हूं

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकों से कहा कि अगर कोई पार्किंग नियम तोड़कर गलत जगह कार खड़ी करता है तो उसकी तस्वीर खींचकर संबंधित अधिकारियों या प्राधिकरणों को भेजें। संबंधित वाहन मालिक पर लगाए जाने वाले 500 रुपये के जुर्माने का 10 प्रतिशत इनाम संबंधित फोटो भेजने वाले व्यक्ति को मिल सकता है। गडकरी ने कहा, 'मोटर वाहन अधिनियम में मैं यह नया प्रावधान जोड़ने जा रहा हूं।' इससे यकीनन गलत जगह गाड़ी पार्क करने वालों को सबक मिलेगा। दिल्‍ली में लगभग हर सड़क पर गलत ढंग से गाडि़यां पार्क होती है।

गलत पार्क गाड़ियों का फोटो भेजो, इनाम पाओ, बोले नितिन गडकरी

फोटो भेजो इनाम पाओ

नितिन गडकरी ने कहा 'मैं मोटर वाहन अधिनियम में एक नया प्रावधान जोड़ने जा रहा हूं। इसके तहत सड़क पर कोई भी गाड़ी खड़ी हो, तो सिर्फ मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर संबंधित विभाग या पुलिस को भेजनी होगी. उसके आधार पर वाहन मालिक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और इसकी 10 प्रतिशत राशि शिकायतकर्ता को जाएगी।

गलत ढंग होती हैं गाडि़यां पार्क

दिल्‍ली में लगभग हर सड़क पर गलत ढंग से गाडि़यां पार्क होती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इन गलत पार्क की गई गाडि़यों की वजह से कई बार भारी जाम लग जाता है। इसलिए नया प्रावधान जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+