Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनाथ से बोले मौलवी, 'पाक जिंदाबाद के नारे लगाने वालों से बातचीत आखिर क्यों'

नई दिल्ली। मौलवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर कश्मीर में अलगाववादी नेताओं से बातचीत के प्रयासों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हुर्रियत नेताओं और पाक जिंदाबाद के नारे लगाने वालों से बातचीत करने की जरूरत ही नहीं थी।

cleric

कश्मीर समस्या को लेकर राजनाथ से मिले मौलवी

कश्मीर में जारी हिंसा की स्थिति को लेकर मौलवियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार की शाम को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मौलवियों ने कहा कि सर्वप्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य कश्मीर में अलगाववादियों से मिलने के लिए चले गए, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था।

clerics meet with rajnath

मौलवियों ने राजनाथ सिंह से कहा कि हुर्रियत के लोग पाक जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, उनसे बातचीत क्यों होनी चाहिए।

अलगाववादियों ने किया था मिलने से इनकार

चार सितंबर को कश्मीर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य अलगाववादियों से मिलने चले गए थे। इन सदस्यों में सीपीएम के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, जदयू के शरद यादव, राजद के जयप्रकाश नारायण शामिल थे। अलगाववादियों ने इन नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया था।

राजनाथ सिंह ने दी थी सफाई

अलगाववादियों से मुलाकात करने की कोशिशों पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि सर्वप्रतिनिधिमंडल के कुछ नेता हुर्रियत के नेताओं से मिलने गए थे, वह उनका व्यक्तिगत फैसला था। राजनाथ ने कहा कि इस मुलाकात के लिए उन्होंने हां या ना, कुछ भी नहीं किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+