स्कूल के वॉशरूम में मिली 9वीं क्लास के बच्चे की लाश, मचा हड़कंप

बेंगलुरू। कर्नाटक के कोडागू में नवीं क्लास के छात्र की लाश स्कूल के वाशरूम से मिली है। बच्चे के माता-पिता ने स्कूल के अध्यापकों पर उसके शोषण और हत्या का आरोप लगाया है। 14 साल के छात्र एनपी चिनगप्पा की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और दो टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

class 9 student found dead in sainik school kodagu karnataka

शिकायत में कहा गया है कि शनिवार को रोजाना की तरह चिनगप्पा सैनिक स्कूल गया, दो बजे उसके गायब होने की बात सामने आई। स्कूल की ओर से ही बच्चे के पिता को उसके गायब होने की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद वार्डन सुनील ने स्कूल के वाशरूम में चिनगप्पा को देखा। स्कूल ने उसे अस्पताल भेजा लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

बच्चे के पिता का कहना है कि चिनगप्पा को लगातार स्कूल टीचर परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटे ने कंप्यूटर टीचर के उसे परेशान करने की शिकायत भी की थी। इसको लेकर मैं वाइस प्रिंसिपल के पास गया था लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। बच्चे के पिता का कहना है स्कूल टीचर ने उसके बेटे की जान ली है और उसे इंसाफ चाहिए। सैनिक स्कूल की ओर से कहा गया है कि बच्चे के पिता के आरोप ठीक नहीं है, वो पुलिस को जांच में सहयोग कर रहे हैं और मामले की जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

दो दिन पहले ही गुजरात के वडोदरा में भी स्कूल के अंदर 9वीं के छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को वडोदरा के इस स्कूल के बाथरूम में 9वीं में पढ़ने वाले छात्र की लहूलुहान लाश मिली थी। वडोदरा के बारनपोरा इलाके के भारती स्कूल की यह घटना है। पुलिस ने उसी स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को मामले में गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+