कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची की 2 महिला टीचरों ने की पिटाई, मौत
नई दिल्ली। यूपी के बलिया जिले में कक्षा 4 में पढ़ने वाली एक बच्ची की टीचर की पिटाई से मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों, स्कूल मैनेजर और दो टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इस मामले को किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के रसड़ा इलाके के रहने वाले संतोष वर्मा की 4 साल की बेटी, सुप्रिया बीते मंगलवार को स्कूल पढ़ने गई थी जहां स्कूल के दो टीचरों ने उसकी पिटाई की। स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची बीमार पड़ गई जिसके बाद उसे नजदीकी जिले मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे वाराणसी के बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बच्ची के शरीर पर घाव का निशान नहीं
बुधवार को बच्ची के परिजन और इलाके के कुछ लोग ने स्कूल पहुंचकर धरना दिया और आरोपी टीचरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रसड़ा पुलिस ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि बच्ची के परिजनों की मौत स्कूल टीचर की पिटाई से हुई है। हालांकि शरीर पर किसी तरह की घाव के निशान नहीं मिले हैं। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

2 महिला टीचरों के खिलाफ केस
रसड़ा पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर स्कूल मैनेजर, मुन्ना सिंह और दो टीचर, रजनी उपाध्याय और संगीता सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी धारा 304 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications