देख रही थी पूरी क्लास, दो छात्रों ने की अध्यापक की हत्या

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नागलोई में एक स्कूल अध्यापक को कक्षा में ही चाकुओं से गोद दिया गया। हैरानी की बात ये है कि ये काम बाहर से आए किसी गुंडे-बदमाश ने नहीं, बल्कि उसी कक्षा के दो छात्रों ने किया। ये घटना नागलोई के एक सरकारी स्कूल की बारहवीं कक्षा की है।

mukesh

दरअसल, उन दोनों छात्रों की उपस्थिति कक्षा में काफी कम रहती थी, जिसके चलते सोमवार को अध्यापक ने उन्हें उपस्थिति के लिए डांट दिया, बस इसी बात पर दोनों छात्रों ने पूरी कक्षा के बच्चों के सामने ही अध्यापक को चाकू मार दिया।

अध्यापक को बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र परीक्षा पत्र लिख रहे थे।

पुलिस के मुताबिक अध्यापक मुकेश कुमार को पूरी कक्षा के सामने चाकू मारने के बाद दोनों ही छात्र वहां से भाग गए। हालांकि, अब पुलिस ने दोनों ही छात्रों को पकड़ लिया है।

जिन दो छात्रों ने मुकेश की हत्या की है, उनमें से एक को अनुपस्थित रहने के चलते स्कूल से निकाला जा चुका था, जबकि दूसरा छात्र अनुशासन हीन था। ज्वाइंट सीपी के अनुसार दोनों को ही पकड़ लिया गया है।

इस घटना के बाद दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों में परीक्षा रोक दी गई है। वहीं दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों के एसोसिएशन ने नागलोई के उस स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया, जहां मुकेश नाम के अध्यापक की हत्या की गई थी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इसके अलावा, मनीष सिसोदिया ने मृतक मुकेश कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिए जाने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+