टीचर की डांट का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र ने की थी 9वीं के स्‍टूडेंट की हत्‍या, 4 मिनट में किए 34 वार

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के श्रीभारती स्कूल के 9वीं क्लास के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। स्कूल के टॉयलेट में शव मिलने से मामला का खुलासा हुआ। छात्र का नाम देव तड़वी था। पुलिस ने इस मामले में 10वीं के छात्र अनिल (बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार किया है। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि आरोपी ने स्कूल के बाथरूम में देव पर 4 मिनट में 31 वार किया था। देव के सिर में 8, सीने में 20 और पेट-पीठ में तीन-तीन जख्म पाए गए हैं। पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। विस्‍तार से जानिए सबकुछ

होमवर्क की डांट का बदला लेने और स्‍कूल को बदनाम करने के लिए की हत्‍या

होमवर्क की डांट का बदला लेने और स्‍कूल को बदनाम करने के लिए की हत्‍या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि वह देव को जानता तक नहीं था। लेकिन होमवर्क न करने पर टीचर से मिली डांट का बदला लेने और स्कूल को बदनाम करने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक देव गाजरावाड़ी इलाके में अपनी मौसी हंसाबेन तड़वी के घर पर रहता था। तीन दिन पहले ही देव ने स्कूल में एडमिशन लिया था।

क्‍या कहा आरोपी छात्र ने

क्‍या कहा आरोपी छात्र ने

आरोपी छात्र ने बताया, "तीन दिन पहले मैंने होमवर्क में दूसरे छात्र की कॉपी दिखा दी थी। इस पर मुझे टीचर ने बहुत डांटा। टीचर मजबूत कदकाठी का था। उसे कैसे मारता, तो बच्चे को मारने का फैसला किया। शुक्रवार को स्कूल जाते समय मुझे रास्ते में ही देव तड़वी मिल गया। मैं उसे जानता भी नहीं था। उससे झगड़ा भी नहीं था। पर वह सीधा सा दिखा। तो मैंने उसे अपने साथ चलने को कहा। वह मेरे साथ आने लगा। उसे पहली मंजिल के बाथरूम में ले गया।

सफेद शर्ट उतारा और हमला कर दिया

सफेद शर्ट उतारा और हमला कर दिया

देव अंदर जाने से मना करने लगा तो उसे धक्का देकर अंदर ले गया। तब 10वीं के दो लड़के भी बाथरूम में ही थे और तीसरा बाहर खड़ा था। मैंने अंदर जाकर अपना सफेद शर्ट निकालकर स्कूल बैग में रखा और बैग से चाकू निकाल कर देव पर टूट पड़ा। पहले ही वार में वह गिर गया। फिर माथे, सीने और पेट पर कई वार किए। वहां खड़े दोनों लड़के घबराकर बाहर दौड़े और शोर मचाने लगे। इसी बीच मैं वहां से भाग निकला।"

स्‍कूल बैग में लेकर आया था हथियार

स्‍कूल बैग में लेकर आया था हथियार

आरोपी के स्कूल बैग में मिले हथियार, पेपर में लपेटकर चाकू भी रखा था आरोपी छात्र के स्कूल बैग से मिर्च पावडर, धारदार हथियार और पंच मिले हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद बैग, सफेद शर्ट छत से नीचे मंदिर की ओर फेंक दी थी। बैग से पेपर में लिपटा चाकू भी मिला है। हाफ पैंट में छुपा कर रखा हुआ मटन काटने में प्रयोग होने वाला धारदार हथियार भी मिला है। दो हाथ पंच, काले रंग की शर्ट, स्कूटर शीट का कवर, 10वीं की गुजराती भाषा की किताब, एक रजिस्टर साइज कॉपी भी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+