Video: असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 'भारत जोड़ो यात्रा' पर चर्चा के लिए हो रही थी बैठक
नई दिल्ली, 26 सितंबर। असम में कांग्रेस कार्यकार्ताओं के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। घटना उस वक्त हुई जब कार्यकर्ता धुबरी जिले के राजीव भवन में बैठक के लिए एकत्र हुए। ये बैठक एक नवंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ी यात्रा पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।
एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच मंथन का दौर चल रहा है। राजस्थान कांग्रेस संकट को लेकर सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन के बीच अहम बैठक हुई है। एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा है कि राजस्थान में स्थिति को लेकर मल्लिकार्जुन खड़के कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देश के राज्यों में कार्यकर्ताओं की बैठक भी हो रही है। असम के धुबरी जिले में कांग्रेस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक कर रहे लेकिन इस बीच पार्टी कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए।
#WATCH | Assam: Clash b/w two groups of Congress workers broke out during a meeting held at Rajiv Bhawan in Assam's Dhubri district on Monday. The meeting was organized to discuss the Bharat Jodo Yatra to be started in the state from November 1. pic.twitter.com/LEFQ4jdrie
— ANI (@ANI) September 26, 2022
सोमवार को असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में सोमवार को हुई एक बैठक हुई। ये बैठक राज्य में एक नवंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ी यात्रा पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजित की गई थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।