Video: रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता, बाल-बाल बचे मेयर

Recommended Video

    Bhopal में restaurant उद्घाटन के मौके पर भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हंगामा मच गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों दलों के लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेकते दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह झड़प मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान हुई है।

    रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में भिड़े

    रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में भिड़े

    गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झटप की यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। अक्सर दोने पार्टियों के लोगों में गहमा गहमी होती रहती है। भोपाल में भी एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिर्फ 'मारो-मारो' की आवाज ही सुनाई देती है।

    बाल-बाल बचे मेयर आलोक शर्मा

    बाल-बाल बचे मेयर आलोक शर्मा

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब विवाद शुरू हुआ तो भोपाल के मेयर आलोक शर्मा भी वहीं मौजूद थे। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने कुर्सियां फेंकीं हालांकि मेयर को बचा लिया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद हैं। इस बीच वहां कई पुलिस वाले भी मौजूद हैं जो झड़प को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं आने दिया

    बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं आने दिया गया जिस वजह से यह झड़प शुरू हुई। कार्यक्रम में मेयर आलोक शर्मा मीडिया से बात कर रहे थे उसी बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनपर कुर्सी के हमला कर दिया। हालांकि मेयर को एक भी कुर्सी नहीं लगी और पुलिस ने उन्हें बाल-बाल बचा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+