केजरीवाल के घर हो रही जरूरी मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में कुमार विश्वास कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि यह बड़ा फैसला पार्टी छोड़ने का भी हो सकता है।
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास ने भी पार्टी से बगावत करनी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर आप आदमी पार्टी की तरफ से भी उनकी बयानबाजी के खिलाफ उन्हें चेतावनी दे दी गई है। बात फिलहाल इतनी बढ़ चुकी है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी का दामन ही छोड़ दें। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर एक मीटिंग भी चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में कुमार विश्वास कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि यह बड़ा फैसला पार्टी छोड़ने का भी हो सकता है।

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने मंगलवार को कहा कि मैं पार्टी की गलती पर चुप नहीं रहूंगा। मैं किसी से माफी भी नहीं मांगूंगा। मुझे न पार्टी का अध्यक्ष बनना है, न मुझे सीएम बनना है और न ही डिप्टी सीएम बनना है। मुझे किसी भी पद की लालसा नहीं है। इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वह रात को (मंगलवार की रात को) सोचकर आखिरी फैसला लेंगे। कुमार विश्वास ने कहा कि वो अपने वीडियो के लिए किसी से माफी नहीं मांगेंगे। चाहे अरविंद केजरीवाल हों या फिर पार्टी के दूसरे। वो पार्टी की गलतियों के खिलाफ बोलते रहेंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह ने कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कुमार विश्वास को बीजेपी का एजेंट कहा था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के पीएसी की बैठक बुलाई गई थी। पार्टी की पीएसी ने अमानतुल्लाह खान से आरोपों को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पार्टी की ओर से बताया गया कि कुमार विश्वास से अरविंद केजरीवाल नाराज हैं और उनकी बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है। इसी मुद्दे पर कुमार विश्वास ने कहा है कि वो पार्टी की गलतियों पर चुप नहीं रहेंगे।
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक












Click it and Unblock the Notifications