राहुल गांधी के कौन से पैंतरे पर फिदा हुई CJP? अमित शाह को घेरने का बनाया मास्टरप्लान, BJP हो सकती है परेशान!
देश की राजनीति में छात्र आंदोलन को लेकर नया मोड़ आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए तो उसके कुछ ही घंटों बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी खुलकर उसी मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने लगी।
यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि आखिर राहुल गांधी की ऐसी कौन सी बात थी,जिससे CJP ने भी अपनी आवाज उसी दिशा में बुलंद कर दी। दूसरी तरफ बीजेपी ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठ बताया है और कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी का आरोप क्या था?
लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह को कार्रवाई की जानकारी थी तो उन्हें जवाब देना चाहिए। अगर जानकारी नहीं थी तो फिर यह उनकी जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा करता है। उन्होंने सदन में मौजूद न रहने को लेकर भी अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि वह जवाब देने से बच रहे हैं।
राहुल गांधी ने गृह मंत्री की सदन में गैरमौजूदगी पर तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री डरे हुए हैं, इसलिए सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अमित शाह को गाड़ी में जाते देखा, लेकिन वो लोकसभा नहीं आए। राहुल गांधी का आरोप था कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई में एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा,
"गृह मंत्री ने हमारे देश के होनहार छात्रों के खून में पेलेट गन के छर्रे भर दिए। उन्होंने सीधे भारतीय छात्रों पर गोलियां चलाने का हुक्म दिया था। इतनी बड़ी कार्रवाई का फैसला सिर्फ गृह मंत्री या प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं।"
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सदन में कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष इतने गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो सरकार को साफ करना चाहिए कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश आखिर किसने दिया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाब आना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
आखिर CJP ने राहुल गांधी की किस बात का समर्थन किया?
राहुल गांधी के बयान के बाद CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका वीडियो और बयान को शेयर किया पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में गृह मंत्री की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सौरभ दास ने कहा,
"20 जुलाई की पुलिसिया कार्रवाई में गृह मंत्री का रोल गंभीर सवाल पैदा करता है। उनकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए। हर जान की कीमत है। गृह मंत्री के फरमान की वजह से एक स्टूडेंट ने अपनी आंख की रोशनी हमेशा के लिए खो दी। इसका जवाब सरकार को तुरंत देना होगा।"
भाजपा का तीखा पलटवार: 'आरोप साबित करें राहुल'
राहुल गांधी के बयान के बाद सत्ता पक्ष ने लोकसभा में जोरदार विरोध किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तुरंत सवाल उठाया कि राहुल गांधी किस आधार पर कह रहे हैं कि गृह मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई आदेश है तो उसका सबूत पेश किया जाना चाहिए। बिना प्रमाण के इतने गंभीर आरोप लगाना ठीक नहीं है।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह झूठ बताया। उन्होंने खास तौर पर उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि अमित शाह 30 गाड़ियों के काफिले में चलते हैं। पात्रा ने कहा कि ऐसा दावा तथ्य से मेल नहीं खाता।
उन्होंने कहा,
"किसी भी विरोध-प्रदर्शन में मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट हालात देखकर फैसला लेता है। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसका मतलब यह कतई नहीं कि हर छोटे-बड़े एक्शन का आदेश गृह मंत्री खुद देते हैं।"
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनौती देते हुए कहा,
"आप दावा कर रहे हैं कि गृह मंत्री ने फायरिंग के ऑर्डर दिए। इसका सबूत या लिखित आदेश दिखाइए। आप इतने बड़े पद पर होकर बिना तथ्यों के गैर-जिम्मेदाराना बयान कैसे दे सकते हैं?"
पुलिस डायरी और सरकारी पक्ष का सच
इस विवाद में नया मोड़ तब आया जब पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की एक डेली डायरी एंट्री सामने आई। 22 जुलाई को तड़के 1:24 बजे दर्ज इस रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस के एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के कहने पर दो राउंड पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। यह दस्तावेज पहली बार छात्रों के खिलाफ पेलेट गन इस्तेमाल होने की पुष्टि करता है।
दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "बिना तथ्यों के संसद में बयान देना और फिर वहां से चले जाना जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता। जब मौके पर कोई गोली चली ही नहीं, तो आदेश देने की बात ही खत्म हो जाती है। वैसे भी ऐसा फैसला मजिस्ट्रेट का होता है, किसी मंत्री का नहीं।"
पेलेट गन को लेकर विवाद क्यों बढ़ा?
पूरे विवाद के बीच पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर भी बहस तेज हो गई। छात्र आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर पहले भी सवाल उठ चुके थे।
दिल्ली पुलिस की एक डायरी एंट्री सामने आने का दावा किया गया, जिसमें दर्ज है कि 20 जुलाई की कार्रवाई के दौरान दो राउंड पेलेट इस्तेमाल किए गए थे। बताया गया कि यह आदेश दिल्ली पुलिस के एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारी की ओर से दिया गया था। इसी दस्तावेज के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद और तेज हो गया। हालांकि सरकार की ओर से गोली चलने या फायरिंग होने के आरोपों को लगातार खारिज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
