मोदी के मंत्री से अनशन तुड़वाने पर सोनम वांगचुक से गुस्सा है CJP? अब आ गया जवाब, सरकार को भी अल्टीमेटम

सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद से सियासत और तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अनशन खत्म होने के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसे सरकार के साथ "डील" तक बता दिया। सोशल मीडिया पर भी सोनम वांगचुक को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं।

विपक्ष और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे 'अन्ना आंदोलन पार्ट-2' और 'सरकार के साथ पर्सनल डील' तक कह डाला। इसी बीच सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या आंदोलन चला रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी सोनम वांगचुक के फैसले से नाराज है? अब इस सवाल पर CJP ने पहली बार खुलकर अपना रुख साफ कर दिया है। साथ ही सरकार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दो टूक जवाब देने का अल्टीमेटम भी दे दिया है।

sonam wangchuk cjp bjp

सोनम वांगचुक पर उठे सवाल, CJP ने क्या कहा?

सोनम वांगचुक को निशाना बनाए जाने पर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सख्त ऐतराज जताया है। रांका ने कहा कि जिस व्यक्ति ने छात्रों के भविष्य के लिए अपनी सेहत और जान दांव पर लगाकर 26 दिन तक भूख हड़ताल की, उसी पर सवाल उठाना दुखद है।

उन्होंने ट्रोल्स और विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा,

"जिस इंसान ने छात्रों और देश के भविष्य के लिए 26 दिनों तक अपनी सेहत दांव पर लगाई, उसे ही दक्षिणपंथी ट्रोल कर रहे हैं। यह बेहद घटिया बात है। कांग्रेस क्या सोचती है, हमें नहीं पता। लेकिन सोनम जी ने बहुत बड़ा काम किया है। जाते-जाते भी उन्होंने सरकार से यह पक्का कराया कि किसी छात्र पर कानूनी केस न बने और उन्हें मुआवजा मिले। उन पर सवाल उठाना एकदम गलत है।"

अन्ना पार्ट-2' वाले बयान पर भी पलटवार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सोनम वांगचुक के अनशन को "अन्ना आंदोलन पार्ट-2" बताते हुए सरकार के साथ निजी समझौते का संकेत दिया था। इस पर भी CJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आशुतोष रांका ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की सोच पर टिप्पणी नहीं करनी है लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि सोनम वांगचुक ने आंदोलन के दौरान छात्रों के हितों को सबसे ऊपर रखा।

उन्होंने दावा किया कि अनशन खत्म करने से पहले वांगचुक ने सरकार के साथ बातचीत में यह मुद्दा भी उठाया कि आंदोलन में शामिल छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो और जिन छात्रों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा मिले। उन्होंने कहा,

"सोनम जी ने सिर्फ अपनी सेहत की बात नहीं की। उन्होंने छात्रों के खिलाफ केस न हों और उन्हें राहत मिले, इस पर भी सरकार से बातचीत की। ऐसे व्यक्ति की नीयत पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।"

गोलमोल बातें बंद करे सरकार, सीधे 'हां' या 'ना' में दे जवाब

सोनम वांगचुक का बचाव करने के साथ ही CJP ने नीट मामले पर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। आशुतोष रांका ने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही उनकी सबसे बड़ी शर्त है।

दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच सरकार के साथ प्रस्तावित बैठक से पहले रांका का बयान आया,

"अब घुमा-फिराकर बात करने का टाइम खत्म हो गया है। जिन दो मुद्दों पर पहले से सहमति है, उनकी लिखित कॉपी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं, सरकार हमें केवल 'हां' या 'ना' में जवाब दे। अब बातचीत के नाम पर और ढील नहीं दी जा सकती।"

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत को अच्छा बताया, लेकिन यह भी चेताया कि अगर मंत्री पद पर कोई फैसला नहीं होता तो बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाता। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे।

आशुतोष रांका का कहना है,

''सरकार इस बात को टेबल पर खुलकर स्वीकार करे, ताकि वे आगे का रुख तय कर सकें। अगर सरकार का रवैया टालने वाला रहा, तो छात्र संगठन उग्र कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।''

NTA अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं मान रहा CJP?

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन CJP इसे पर्याप्त कदम नहीं मानता। आशुतोष रांका का कहना है कि कार्रवाई केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

उनका तर्क है कि NEET पेपर लीक और उससे जुड़े पूरे विवाद की राजनीतिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने इस संकट के दौरान मानसिक दबाव झेला और कुछ मामलों में आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आईं। इसलिए संगठन की नजर में सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री की बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+