CAA को लेकर याचिका पर सुनवाई तभी जब हिंसा रुके: CJI
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि वह सीएए को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई उस वक्त करेंगे जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहा हिंसक प्रदर्शन खत्म होगा। मुख्य न्यायाधीश का यह बयान ऐसे समय में आया जब नागरिकता संशोधन एक्ट को संवैधानिक करार देने के लिए एडवोकेट विनीत धांडा ने याचिका दायर करके सुनवाई की अपील की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि काफी हिंसा हो रही है। इस बेंच की अगुवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे कर रहे हैं, जिसमे जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हैं।
Recommended Video

एडवोकेट धांडा की याचिका पर बेंच ने कहा कि आखिर हम इस कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुनवाई किए बगैर ऐसा फैसला दे दें। बेंच ने पूछा कि आखिर हम कैसे किसी कानून को संसद में संवैधानिक कहते हैं? संसद द्वारा पास किए गए कानून में हमेशा संवैधानिकता का अनुमान है। आप एक समय में काननू के छात्र रह चुके हैं, आपको पता होना चाहिए, मैं पहली बार इस तरह की प्रार्थना सुन रहा हूं। कोर्ट को कानून की वैद्यता को देखना पड़ेगी, नाकि यह फैसला देना है कि यह कानून संवैधानिक है। बेंच की ओर से कहा गया कि देश मुश्किल समय का सामना कर रहा है, हमारी कोशिश शांति को बनाने की होनी चाहिए, यह याचिकाएं इस लक्ष्य की प्राप्ति में कतई सहायक नहीं हैं।
बता दें कि विनीत कौर धांडा ने कोर्ट से यह अपील की है कि वह निर्देश दे कि सीएए को लेकर तमाम अखबारों, टीवी मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रचार किया जा सकता है और इसको लेकर सफाई दी जा सकती है, यह प्रचार किया जा सकता है कि यह कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ नहीं है और ना ही देश के नागरिकों के खिलाफ है। साथ ही याचिका में अपील की गई है कि बेंच मुख्य चुनाव आयोग को निर्देश दे कि जो भी दल इस कानून भ्रम फैला रहे हैं उनकी पहचान करे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही याचिका में कहा गया है कि बेंच तमाम राज्य सरकारों को निर्देश दे कि इस कानून का पालन करना अनिवार्य है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications