कोरोना के बढ़ते मामलों पर CJI ने कहा- कोर्ट में वर्चुअली पेश हो सकते हैं वकील

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कहा है कि वकील कोर्ट में वर्चुअल तरीके से पेश होने के लिए स्वतंत्र हैं।

CJI DY Chandrachud

देश में फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र में लगातार नए मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अहम फैसला लेते हुए कहा है कि कोर्ट में वकील वर्चुअल तरीके से पेश हो सकते हैं।

वकील वर्चुअली पेश होने को स्वतंत्र: सीजेआई

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर वकील अदालत में आभासी रूप से पेश होने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोविड के केस बढ़ रहे हैं और अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअली तरीके से पेश होना चाहते हैं तो हो सकते हैं।

इससे पहले 4 मार्च को अमेरिकन बार एसोसिएशन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 को संबोधित करते हुए सीजेआई ने कहा था कि फर्जी खबरों के युग में सच्चाई शिकार बन गई है। उन्होंने कहा था कि हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां लोगों में धैर्य और सहनशीलता नहीं है, क्योंकि वे अपने से अलग दृष्टिकोणों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले

बता दें कि देश में फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। देश में बुधवार (5 अप्रैल) को 6 महीने बाद 4435 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। इससे पहले पिछले साल 28 सितंबर में 4271 मामले को आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+