UPSC 2016 के परिणाम घोषित, 1099 अभ्यर्थी सफल

परिणाम में 1099 लोगों ने UPSC क्वालिफाई कर लिया है। आयोग ने इन सभी लोगों की नियुक्ति की अनुशंसा की है।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा दिसम्बर, 2016 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2016 के लिखित भाग तथा मार्च-मई, 2017 में आयोजित साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर 2016 के परिणाम बुधवार देर शाम आ गए।

Civil Services Examination, 2016- Result Declared

परिणाम में 1099 लोगों ने UPSC क्वालिफाई कर लिया है। आयोग ने इन सभी लोगों की नियुक्ति की अनुशंसा की है।

नंदनी हैं टॉपर

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IPS), भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'क' तथा ग्रुप 'ख' के परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणाम के अनुसार 500 सामान्य अभ्यर्थी, 347 ओबीसी अभ्यर्थी , 163एससी अभ्यर्थी और 89 एसटी अभ्यर्थी पास हुए हैं।

साल 2016 की परीक्षा में कर्नाटक की नंदनी के आर ने टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर अनमोल शेर सिंह बेदी और तीसरे स्थान पर गोपालकृष्ण रोनांकी हैं। आप रिजल्ट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

कन्नड़ साहित्य था वैकल्पिक विषय

OBC वर्ग की नंदिनी ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का पेपर दिया था। उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से सिविल इंजिनियरिंग में BE की डिग्री हासिल की थी। IRS ऑफिसर नंदिनी का यह चौथा प्रयास था।

नंदिनी ने कहा, 'यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। मैं हमेशा से एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहता था।'

दूसरे स्थान पर रहे अनमोल ने BITS, पिलानी से कंप्यूटर साइंस में BE किया है। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+